मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चालकों ने जाम किया पाकुड़-हिरणपुर रोड, प्रवेश शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ : हिरणपुर प्रखंड में गुरुवार को टोटो और ऑटो चालकों ने नगर परिषद द्वारा टोल टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में मोहनपुर मोड़ के पास पाकुड़–हिरणपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक दल की बैठक 7 दिसंबर को, शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति पर मंथन

चालकों की प्रमुख शिकायतें

चालकों का आरोप है कि नगर परिषद ने अचानक प्रवेश शुल्क बढ़ाकर 30 रुपये से 66 रुपये कर दिया है। उनका कहना है कि आसपास के जिलों में 30 रुपये की ही वसूली होती है, ऐसे में पाकुड़ में शुल्क वृद्धि अनुचित है। चालकों ने यह भी आरोप लगाया कि टोल टैक्स वसूलने वाले कर्मियों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।

प्रशासन की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आंदोलनरत चालकों को समझाकर सड़क जाम हटवाया। पुलिस ने चालकों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाने का आश्वासन दिया।

https://samacharpost.live/2025/12/bjp-legislature-party-meeting-before-jharkhand-winter-session/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment