मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, 5 नामजद समेत 40 लोगों पर मामला दर्ज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में कथित प्रेम संबंध के संदेह में एक विवाहिता महिला और एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, महिला और युवक को कथित रूप से पकड़कर बंधक बनाया गया। आरोप है कि उनके कपड़े फाड़ दिए गए और उन्हें अर्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया गया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो भी बनाया गया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़िता की शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 49/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला के पति सहित 5 नामजद आरोपियों और 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। जांच प्रक्रिया के दौरान एसडीएम साईमन मरांडी और एसडीपीओ विजय कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: रिम्स निदेशक का औचक निरीक्षण, किचन और मेडिसिन विभाग की व्यवस्थाओं की जांच

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना भीड़ द्वारा कानून अपने हाथ में लेने और महिलाओं की गरिमा के उल्लंघन का गंभीर मामला मानी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों और वायरल वीडियो को साझा करने से बचने की अपील की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment