मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में अधिवक्ता गिरफ्तार: वीडियो वायरल की धमकी देकर 7 महीने तक यौन शोषण का आरोप

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ :झारखंड के पाकुड़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक अधिवक्ता पर महिला के साथ लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिवक्ता जोएल मुर्मू ने महिला के साथ संबंध के दौरान उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 7 महीनों तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। बताया जा रहा है कि पीड़िता सामाजिक बदनामी और डर के कारण लंबे समय तक चुप रही। बाद में हिम्मत जुटाकर उसने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

यह भी पढ़ें :राज्यसभा में उठा झारखंड के पेयजल का मुद्दा, डॉ. प्रदीप वर्मा ने सरकार से मांगे जवाब

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के मुताबिक, शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी जरूरी कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी तुरंत दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-drinking-water-issue-rajyasabha-pradeep-verma/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment