मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

NEET परीक्षा को लेकर पलामू में सख्ती, होटलों में देर रात पुलिस की छापेमारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :पलामू जिले में NEET (यूजी) परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शनिवार देर रात मेदिनीनगर के विभिन्न होटलों में पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के नेतृत्व में की गई।

यह भी पढ़ें :न्यू झारखंड भवन में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश, समय पर भोजन उपलब्ध कराने पर जोर

संदिग्ध लोगों से पूछताछ

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई होटलों में ठहरे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और उनके पहचान पत्रों की जांच की। होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बिना वैध आईडी के किसी को भी कमरा न दिया जाए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी तरह की अनियमितता या दलालों की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

इस कार्रवाई के बाद होटल संचालकों और संदिग्ध तत्वों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि परीक्षा खत्म होने तक इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष माहौल मिल सके।

https://samacharpost.live/2026/05/arwa-rajkamal-inspection-new-jharkhand-bhawan-delhi-kitchen-management/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment