Samachar Post रिपोर्टर, रांची :अरवा राजकमल ने न्यू झारखंड भवन का विस्तृत औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भवन की मेंटेनेंस, हाउसकीपिंग, रसोई संचालन और कर्मचारियों की उपस्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि अतिथियों को समय पर और बिना किसी देरी के भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें :झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, कुछ इलाकों में गर्मी का असर जारी
साफ-सफाई और प्रबंधन पर फोकस
रेजिडेंट कमिश्नर ने शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, कूड़ा-कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने और हाउसकीपिंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
डिजिटल सिस्टम और फीडबैक व्यवस्था लागू करने पर जोर
उन्होंने ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम शुरू करने और मैनुअल रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यप्रणाली को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए डिजिटल सिस्टम लागू करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अरवा राजकमल ने कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुझावों और शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि न्यू झारखंड भवन को बेहतर प्रशासनिक तालमेल और जनसुविधाओं का आदर्श केंद्र बनाया जाए।
उद्योग और पर्यटन गतिविधियों पर भी चर्चा
निरीक्षण के दौरान भवन परिसर में उद्योग विभाग और JTDC कार्यालय शुरू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इसका उद्देश्य दिल्ली स्थित झारखंड भवन को प्रशासनिक, औद्योगिक, पर्यटन और जनसंपर्क गतिविधियों का मजबूत केंद्र बनाना है।
Reporter | Samachar Post