देवघर में घर की दीवार गिरने से 76 वर्षीय वृद्ध की मौत, मलबे में दबने से गई जान

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : सारठ थाना क्षेत्र के गजियाडीह गांव में बुधवार देर रात घर की दीवार गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान 76 वर्षीय नंदकिशोर राय के रूप में हुई है। बताया गया कि हादसे के समय वह घर के अंदर सो रहे थे। अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई और वह मलबे में दब गए।

मलबे में दबे वृद्ध को निकालने की कोशिश

दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर नंदकिशोर राय को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों और परिजनों ने परिवार की स्थिति को देखते हुए प्रशासन से मदद की मांग की है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्देश, हर वार्ड में बनेगा वेंडर मार्केट; अतिक्रमण हटाने पर भी जोर

पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग

नंदकिशोर राय की मौत के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर मुश्किलों का बोझ बढ़ गया है और ऐसे समय में प्रशासन को आगे आकर मदद करनी चाहिए। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Share this news

संबंधित खबरें