करम पर्व से पहले आएगी मंईयां सम्मान योजना की 13वीं किस्त, लाभुक महिलाओं को मिलेगा ₹5000

  • महिलाओं को मिलेगी दो किस्तों की राशि

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। मंईयां सम्मान योजना के तहत सरकार ने घोषणा की है कि जिन महिलाओं को जुलाई की किस्त (₹2500) नहीं मिली थी, उन्हें अगस्त की किस्त के साथ वह राशि भी प्रदान की जाएगी। यानी इस बार पात्र महिलाओं के बैंक खातों में एकमुश्त ₹5000 ट्रांसफर किए जाएंगे।

करम पर्व से पहले होगी राशि जारी

विभागीय सूत्रों के अनुसार, मंईयां सम्मान योजना की 13वीं किस्त करम पर्व से पहले लाभुकों के खातों में भेज दी जाएगी। अनुमान है कि 31 अगस्त से राशि का ट्रांसफर शुरू हो सकता है। विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यह भी पढ़ें : पाकुड़ के जर्जर स्कूल भवनों को लेकर बड़ा फैसला, जल्द होगा कायाकल्प

विभाग की गाइडलाइंस के मुताबिक, राशि तभी ट्रांसफर होगी जब

  • लाभुक का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होगा।
  • राशन कार्ड से जोड़ा गया होगा।
  • योजना का फॉर्म सही तरीके से भरा गया होगा।
  • वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किस्त का भुगतान किया जाएगा।

पिछली किस्तें हो चुकी हैं जारी

पिछले महीने सरकार ने योजना की 11वीं और 12वीं किस्त का भुगतान कर दिया था। अब 13वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। विभाग ने साफ किया है कि सभी पात्र लाभुकों को यह राशि जरूर मिलेगी, इसलिए किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

Share this news

संबंधित खबरें