मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लोहरदगा के कराटे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय यूथ गेम्स में जीते 18 पदक, रचा इतिहास

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लोहरदगा : जिले के कराटे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लोहरदगा और झारखंड का नाम रोशन किया है। दिल्ली के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 22 से 24 अगस्त 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय यूथ गेम्स में जिले के 10 खिलाड़ियों ने कुल 11 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता का आयोजन यूथ गेम्स फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया था। लोहरदगा के खिलाड़ियों ने काता और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

पल्लवी और ओमप्रकाश ने जीते दो-दो स्वर्ण

अंडर-17 आयु वर्ग में पल्लवी कुमारी और ओमप्रकाश कुमार ने दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं रूपा कुमारी, निंद्रानी उरांव, प्रीति उरांव और शिल्पा कुमारी ने एक-एक स्वर्ण और एक-एक रजत पदक हासिल किया। सुनील कुमार साहू ने दो रजत पदक जीते, जबकि सुशीला कुमारी ने एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

सीनियर वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अंजली कुमारी ने दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं राजेश उरांव ने एक स्वर्ण पदक हासिल किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

कोच ने सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत को दिया

जिला कराटे संघ लोहरदगा के सचिव सह प्रमुख कोच सेंसई अमित कुमार सिंह ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जिला परिषद और खेल विभाग के प्रति आभार जताया।

यह भी पढ़ें : FRO-ACF भर्ती परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले पर रोक नहीं, 24 सितंबर को अगली सुनवाई

प्रशासन और खेल प्रेमियों ने दी बधाई

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उपायुक्त संदीप कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर और जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव समेत जिले के कई खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी। इस प्रदर्शन से लोहरदगा के युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है। खेल प्रेमियों का कहना है कि अगर खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा, तो लोहरदगा के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment