लिट्टीपाड़ा में महिला महाविद्यालय की मांग, विधायक हेमलाल मुर्मू ने शून्यकाल में उठाया मुद्दा

Meenu | February 25, 2026 | 02:25 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :हेमलाल मुर्मू ने विधानसभा सत्र के शून्यकाल के दौरान लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हिरणपुर प्रखंड में महिला महाविद्यालय की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अब तक महिलाओं के लिए अलग महाविद्यालय नहीं होने से कई छात्राओं को उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ता है।

पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर होती हैं छात्राएं

विधायक ने सदन में कहा कि लिट्टीपाड़ा क्षेत्र की युवतियों को कॉलेज शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है। आर्थिक और सामाजिक कारणों से कई छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती हैं। यदि हिरणपुर प्रखंड में महिला महाविद्यालय की स्थापना होती है, तो बड़ी संख्या में छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। हेमलाल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर प्रखंड में महाविद्यालय निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द महिला महाविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी जाए, ताकि क्षेत्र में उच्च शिक्षा का दायरा बढ़ सके।

यह भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट से CM हेमंत सोरेन को राहत, ED समन अवहेलना केस में कार्रवाई पर रोक

शिक्षा से सशक्तिकरण की दिशा में कदम

विधायक ने जोर देकर कहा कि महिला महाविद्यालय की स्थापना से न सिर्फ शिक्षा का स्तर बेहतर होगा, बल्कि महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलेगी। इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिल सकती है।

Share this news

संबंधित खबरें