मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव बनने जा रहे दूल्हा, मसूरी में होगा भव्य विवाह समारोह

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनके परिवार में इन दिनों खुशी का माहौल है और शादी से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी सिलसिले में कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन का न्योता भी दिया है। बताया जा रहा है कि इस खास मौके पर क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं, इसलिए समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।

मसूरी में होगा शादी समारोह

परिवार के करीबी और कुलदीप के कोच कपिल देव पांडे के मुताबिक, 13 मार्च 2026 को हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी। इसके बाद उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ी शहर मसूरी के एक रिजॉर्ट में शादी का आयोजन किया जाएगा। 14 मार्च को कुलदीप यादव अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। माना जा रहा है कि इस अवसर पर भारतीय टीम के खिलाड़ी और अन्य देशों के क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बीसीसीआई और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों समेत कई खास मेहमानों के आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: सुपौल की सभा में नीतीश कुमार का 5 साल का विजन, रोजगार-उद्योग पर जोर, लालू-राबड़ी राज पर साधा निशाना

पहले टल गई थी शादी

कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। उस समय चर्चा थी कि दोनों की शादी नवंबर में हो सकती है, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम के कारण शादी टाल दी गई। बाद में कुलदीप यादव ने फैसला किया कि वे टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ही शादी करेंगे, ताकि क्रिकेट शेड्यूल और निजी जीवन दोनों को पर्याप्त समय दे सकें।

बचपन की दोस्ती से शुरू हुई लव स्टोरी

कुलदीप यादव और वंशिका की कहानी भी काफी दिलचस्प है। दोनों कानपुर के रहने वाले और बचपन के दोस्त हैं। समय के साथ उनकी दोस्ती गहरी होती गई और यही दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। वंशिका का जन्म कानपुर के श्याम नगर इलाके में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह आगे की शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं और फिलहाल वहीं नौकरी कर रही हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं।

https://samacharpost.live/2026/03/nitish-kumar-supaul-rally-5-year-development-plan-bihar/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment