मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में युवक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; घरेलू विवाद की आशंका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : सदर थाना क्षेत्र के नीरी नावाडीह गांव में गुरुवार देर शाम एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रामदेव यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के कारण मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर रामदेव यादव अपने कमरे में चले गए थे। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से देखने पर रामदेव फंदे से लटके मिले।

यह भी पढ़ें : विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, छात्र आंदोलन और अनुपूरक बजट पर हंगामे के आसार

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोडरमा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर घरेलू विवाद को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment