कोडरमा : नाले से मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी

Rupa Kumari | September 18, 2025 | 04:59 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के बैद्यडीह गांव में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव में स्थित सिपाही होटल के पास पुल के नीचे बहते नाले से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ।

राहगीरों ने देखा, पुलिस को दी सूचना

स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सौरव शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खुद नवजात शिशु का शव बाहर निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : कोडरमा: तालाब में मिला मजदूर का शव, परिवार में मातम

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी ने बताया कि शिशु करीब 7 से 8 माह के गर्भ के बाद जन्मा प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल के पास ही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि हाल ही में किन महिलाओं का प्रसव हुआ है और क्या किसी ने मृत शिशु को जन्म दिया है।

गांव में गुस्सा और चिंता

शिशु की मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल घटना से पूरे गांव और आसपास के इलाके में गुस्सा और आक्रोश है। ग्रामीणों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई है कि आखिर नवजात शिशु को किसने और क्यों नाले में फेंका।

Share this news

संबंधित खबरें