मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जेटेट 2026 नियमावली पर भाषा विवाद, कैबिनेट में प्रस्ताव स्थगित, 21 अप्रैल से आवेदन तय

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (J-TET) 2026 की नियमावली भाषा विवाद में उलझ गई है। राज्य सरकार ने इसे फिलहाल रद्द नहीं किया है, लेकिन कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखा गया प्रस्ताव विवाद के चलते स्थगित कर दिया गया है। अब इस मुद्दे पर उच्च स्तर पर विचार-विमर्श जारी है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद कैबिनेट की अंतिम स्वीकृति से पहले ही नियमावली को अधिसूचित कर दिया गया था। इसी आधार पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जेटेट परीक्षा का विज्ञापन भी जारी कर दिया है, जिससे प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें :झारखंड शिक्षक भर्ती 2025: 3451 पदों के लिए परीक्षा तिथि घोषित, 5 से 7 मई तक CBT एग्जाम

आवेदन प्रक्रिया तय समय पर

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने न तो नियमावली को रद्द किया है और न ही आवेदन प्रक्रिया पर रोक लगाई है। ऐसे में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल से अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

भाषा सूची को लेकर विवाद

कैबिनेट बैठक में क्षेत्रीय भाषाओं की सूची को लेकर मतभेद सामने आया। भोजपुरी और अंगिका को सूची में शामिल नहीं किए जाने पर राधाकृष्ण किशोर और दीपिका पांडेय ने आपत्ति जताई। वहीं कुछ क्षेत्रों में इन भाषाओं को शामिल करने के विरोध की आवाज भी उठ रही है, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है।

लंबे समय से लंबित है परीक्षा

इस मुद्दे पर सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्पष्ट नियमावली जारी करने और जल्द परीक्षा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्ष 2016 के बाद से जेटेट परीक्षा आयोजित नहीं हुई है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

https://samacharpost.live/2026/04/jharkhand-jssc-teacher-exam-date-2025-3451-posts/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment