मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JPSC-JSSC आंदोलन: 7 अगस्त को आइसा और 10 अगस्त को छात्रों का विधानसभा मार्च, बड़े प्रदर्शन की तैयारी

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहा छात्र आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा मार्च और बड़े प्रदर्शन की घोषणा की है। वहीं, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने भी 7 अगस्त को बिरसा चौक से विधानसभा तक मार्च निकालने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें : जामताड़ा में 13.60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, 300 रुपये की पुड़िया बनाकर बेचता था नशा

10 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

आंदोलनरत छात्रों के अनुसार, 10 अगस्त को झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रांची पहुंचेंगे और अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च करेंगे। छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर जारी रहेगा। आंदोलन को और तेज करने के लिए कुछ छात्रों ने धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने की भी घोषणा की है। आंदोलनरत छात्रों ने आंदोलन को सामाजिक समर्थन दिलाने और बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

7 अगस्त को आइसा का विधानसभा मार्च

इधर, आइसा (AISA) ने भी छात्रों की मांगों के समर्थन में 7 अगस्त को बिरसा चौक से विधानसभा तक मार्च निकालने की घोषणा की है। आइसा के अनुसार, इस मार्च में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी शामिल होंगी। वे आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात भी करेंगी। संगठन ने बताया कि प्रस्तावित मार्च में झारखंड जनाधिकार मंच, आरएवाई (RAY) और एआईएसएफ (AISF) सहित अन्य छात्र एवं सामाजिक संगठन भी भाग लेंगे। इसकी जानकारी आइसा ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी।

आंदोलन पर सरकार की नजर

गौरतलब है कि JPSC-JSSC से जुड़े छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार भी सक्रिय है। सरकार ने छात्रों से संवाद के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने की दिशा में पहल शुरू की है। वहीं, परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच भी जारी है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment