मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JMM आज विधानसभा सत्र को लेकर करेगा रणनीतिक बैठक

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) आज गुरुवार को झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर अहम बैठक करेगा। बैठक शाम 4.30 बजे एटीआई भवन में आयोजित होगी और इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। सीएम हेमंत सोरेन 28 नवंबर को दिल्ली गए थे और बुधवार को रांची लौटे। उनकी वापसी के साथ ही सत्तापक्ष ने सत्र की रणनीति तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। गुरुवार से लगातार बैठकें होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

सत्र की तैयारियां

पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरू हो रहा है। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने मुद्दों और रणनीतियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। सरकार का प्रयास रहेगा कि सदन में जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा हो और अनावश्यक हंगामा न हो।

https://samacharpost.live/2025/12/land-for-job-case-lalu-prasad-yadav-hearing-delhi-court-2025/

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment