मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड ने चंडीगढ़ को 13 रन से हराया

--Advertisment--

  • प्रियंका लूथरा के अर्धशतक और शानदार प्रदर्शन से मिली जीत

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची बीसीसीआई सीनियर विमेंस टी-20 ट्रॉफी में झारखंड की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 13 रन से हराया। यह मुकाबला रायपुर (छत्तीसगढ़) में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के आयोजन में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए। टीम की ओर से प्रियंका लूथरा ने 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनका साथ देते हुए अश्वनी कुमारी ने 35 रन और दुर्गा मुर्मू ने 27 रन का योगदान दिया। टीम ने संयमित शुरुआत के बाद आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरते हुए प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

यह भी पढ़ें : डीएवी गांधीनगर बना खो-खो चैंपियन

गेंदबाजों ने दिखाया दम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन ही बना सकी। झारखंड की गेंदबाजों ने बेहतरीन तालमेल और अनुशासन दिखाया। आरती 2 विकेट, 18 रन, देव्यानी 2 विकेट, 22 रन, शिखा 2 विकेट, 27 रन, शांति 2 विकेट, 24 रन

फील्डिंग में भी झारखंड की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अंतिम ओवरों में दबाव बनाए रखते हुए टीम को जीत दिलाई।

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनीं प्रियंका लूथरा

प्रियंका लूथरा को उनके शानदार अर्धशतक और सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उनके प्रदर्शन से टीम को न केवल महत्वपूर्ण जीत मिली, बल्कि अगले दौर के लिए आत्मविश्वास भी बढ़ा।

https://samacharpost.live/2025/10/dav-gandhinagar-wins-state-level-kho-kho-championship/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment