बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ लो प्रेशर सिस्टम, झारखंड में 1 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट

Rupa Kumari | September 26, 2025 | 12:01 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

येलो अलर्ट और मौसम का हाल

मौसम विभाग ने 30 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी रखा है। विभाग के अनुसार, दुर्गा पूजा के दौरान भी बारिश की संभावना बनी रहेगी क्योंकि बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर सिस्टम बनने की स्थिति है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें : रांची : पागल कुत्ते का आतंक, 17 लोगों पर हमला-स्कूली बच्चे भी घायल

बारिश और तापमान का डेटा

रांची: गुरुवार सुबह झमाझम बारिश हुई। पश्चिमी सिंहभूम (मंझारी): बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान: गोड्डा में 34.6°C। न्यूनतम तापमान: लातेहार में 21.2°C।

मानसून का हाल

1 जून से 25 सितंबर तक झारखंड में कुल 1173.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य औसत 992 मिमी है, यानी इस बार बारिश में 18% की बढ़ोतरी हुई है।

सबसे अधिक बारिश वाले जिले: पूर्वी सिंहभूम – 1625.7 मिमी (53% अधिक), सरायकेला-खरसावां – 51% अधिक, लातेहार – 36% अधिक, रांची – 50% अधिक, चाईबासा – 33% अधिक, चतरा – 11% अधिक

सबसे कम बारिश वाले जिले

पाकुड़ – 31% कम, गोड्डा – 14% कम, देवघर – 13% कम, गढ़वा – 7% कम

सितंबर में बारिश की स्थिति

1 से 25 सितंबर तक राज्य में कुल 162.3 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य औसत 192.2 मिमी है। यानी इस महीने अब तक 16% कम बारिश दर्ज की गई है।

Share this news

संबंधित खबरें