झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन तक बारिश की संभावना

Rupa Kumari | September 18, 2025 | 10:53 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम का रुख बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

रांची और जमशेदपुर का तापमान

बुधवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें : IAS विनय चौबे को हजारीबाग ACB कोर्ट से नहीं मिली जमानत, जमीन घोटाले मामले में लगा झटका

भारी बारिश और अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी और उत्तरी-मध्य झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

22 सितंबर से मौसम हो सकता है शुष्क

पूर्वानुमान के मुताबिक 19 और 20 सितंबर को राज्य में बारिश जारी रहेगी। हालांकि 22 सितंबर के बाद मौसम के शुष्क होने की संभावना है। फिलहाल किसी बड़े बदलाव की आशंका नहीं है, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार में बने ऊपरी वायु चक्रवात का असर झारखंड पर भी पड़ सकता है।

तापमान का हाल

  • दुमका, गोड्डा और पाकुड़ : 33-34 डिग्री
  • साहिबगंज और जामताड़ा : 32-33 डिग्री
  • चतरा, गढ़वा और पलामू : 33 डिग्री
  • रांची और खूंटी : 29 डिग्री
  • हजारीबाग और बोकारो : 30-32 डिग्री
  • पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा : 33 डिग्री

बारिश के आंकड़े, 1 जून–17 सितंबर तक

  • झारखंड में औसतन 1119.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 935.3 मिमी से लगभग 20% अधिक है।
  • पूर्वी सिंहभूम : 1581.4 मिमी (58% अधिक)
  • रांची : 1419.3 मिमी (49% अधिक)
  • सरायकेला-खरसावां : 1402.3 मिमी (51% अधिक)
  • धनबाद : 1298.6 मिमी (34% अधिक)

कुछ जिलों में कम बारिश हुई है:

  • पाकुड़ : 795.6 मिमी (24% कम)
  • गोड्डा : 734.5 मिमी (10% कम)
  • देवघर : 762.4 मिमी (13% कम)
Share this news

संबंधित खबरें