झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Meenu | September 19, 2025 | 01:44 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य के कई हिस्सों में 22 सितम्बर तक बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। इसी को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: 8 अक्टूबर तक सारंडा वन को सेंक्चुरी घोषित नहीं किया तो मुख्य सचिव जाएंगे जेल

यलो अलर्ट जारी

  • 19 और 20 सितम्बर को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
  • 21 और 22 सितम्बर को भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

नदियां उफान पर

लगातार बारिश के चलते पलामू की नदियां उफान पर हैं। विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ताजा आंकड़े

  • पिछले 24 घंटों में रामगढ़ में सबसे अधिक 26.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
  • अधिकतम तापमान 34.1°C सरायकेला में और न्यूनतम तापमान 21°C लातेहार में दर्ज हुआ।
  • मानसून का रिपोर्ट कार्ड (1 जून – 18 सितम्बर 2025)
  • झारखंड में औसतन 1123.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 19% अधिक है।
  • सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम में 1581.9 मिमी (57% अधिक) दर्ज की गई।
  • रांची में 1421.9 मिमी (47% अधिक), सरायकेला-खरसावां में 1403.7 मिमी (50% अधिक) और धनबाद में 1303.5 मिमी (33% अधिक) बारिश हुई।
  • जबकि पाकुड़ (801.8 मिमी, 25% कम), गोड्डा (748.2 मिमी, 9% कम) और देवघर (776.1 मिमी, 13% कम) में सामान्य से कम बारिश हुई।
Share this news

संबंधित खबरें