झारखंड पुलिस सड़क सुरक्षा में कर रही बेहतर काम, अब तक 94,823 लोगों को किया जागरूक

Rupa Kumari | August 29, 2025 | 05:12 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड पुलिस ने सड़क सुरक्षा से लेकर नक्सल विरोधी अभियान और साइबर क्राइम नियंत्रण तक कई मोर्चों पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर प्रवक्ता आईजी अभियान डॉ. माइकल राज एस ने जुलाई 2025 की उपलब्धियों का विस्तृत ब्योरा साझा किया।

सड़क सुरक्षा अभियान में बड़ी सफलता

झारखंड पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्यभर में व्यापक अभियान चलाया।

  • कुल 94,823 लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
  • 267 पुलिस अधिकारियों को First Aid Kit का प्रशिक्षण मिला।
  • 288 अधिकारियों के मोबाइल में GPS Map Camera Lite App इंस्टॉल किया गया।
  • 1284 पुलिस अधिकारियों को eDAR/iRAD प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण मिला।

ट्रैफिक उल्लंघन पर कार्रवाई (जुलाई 2025)

  • बिना हेलमेट : 1,21,950 वाहन चालक
  • बिना लाइसेंस : 2,499
  • तेज गति से वाहन : 2,515
  • लाल बत्ती पार : 1,776
  • मोबाइल पर बात करते हुए : 276
  • गलत दिशा : 220
  • नशे में वाहन चलाना : 185
  • ओवरलोड यात्री : 536
  • बिना सीट बेल्ट : 1,585
  • पीछे बैठे बिना हेलमेट : 2,093

जुलाई में सड़क दुर्घटनाओं में 280 लोगों की मौत हुई, जिनमें सर्वाधिक मामले रांची (39), हजारीबाग (28), सरायकेला (26), दुमका (21) और गिरिडीह (19) में दर्ज हुए।

नक्सल विरोधी अभियान

जुलाई माह में झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी कार्रवाई में भी बड़ी सफलता मिली।

  • हथियार बरामद: 10 (5 लूटे गए, 5 देसी)
  • गोलियां: 544
  • डेटोनेटर: 18,020
  • IED बरामद व निष्क्रिय: 95
  • बंकर ध्वस्त: 5
  • गुप्त रकम: ₹34.99 लाख (चाईबासा, 27 जुलाई)

यह भी पढ़ें : उम्रकैद की सजा काट रहा कुख्यात अपराधी फहीम खान फिर अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

गिरफ्तारियां व आत्मसमर्पण

  • कुल गिरफ्तारियां : 28 नक्सली
  • आत्मसमर्पण : ₹5 लाख का इनामी नक्सली लवलेश गंझू (15 जुलाई को)
  • मुठभेड़ में ढेर : 4 (जिसमें CPI-Mao का कुंवर माझी ₹5 लाख इनामी शामिल)

साइबर अपराध पर नियंत्रण

  • कुल मामले दर्ज : 108
  • गिरफ्तारियां : 38
  • बरामद : 78 मोबाइल, 97 सिम, 24 ATM कार्ड, लैपटॉप, नकदी आदि
  • NCRP पोर्टल पर शिकायतें : 2,073
  • फ्रीज की गई राशि : ₹2.19 करोड़
  • पीड़ितों को लौटाई गई राशि : ₹32.27 लाख
  • प्रतिबिंब ऐप के जरिए : 11 अपराधी गिरफ्तार

सामान्य अपराध नियंत्रण

  • वारंट निष्पादन : 7,298
  • कुल गिरफ्तार : 2,333
  • बरामद वाहन : 171
  • बरामद हथियार : 82
  • गोलियां : 354

महिला अपराध

ITSSO पोर्टल पर 60 दिन के भीतर 278 केस निपटाए गए।

विशेष आपराधिक मामले और उपलब्धियां

  • पलामू : डोडा तस्करी में 8 गिरफ्तार, 3 क्विंटल से अधिक डोडा और ₹33 लाख नकद बरामद।
  • बोकारो : लूटकांड का खुलासा, ₹34 लाख नकद, वाहन और मोबाइल बरामद।
  • चतरा : 23 किलो अफीम के साथ 2 गिरफ्तार।
  • सरायकेला : घर चोरी कांड का उद्भेदन, ₹8.62 लाख के जेवरात और वाहन बरामद।
  • गुमला : ब्राउन शुगर, नकद और बीयर के साथ कई गिरफ्तार।
  • रांची : पावर हाउस डकैती कांड में 9 गिरफ्तार।
  • लोहरदगा : बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 मोटरसाइकिल बरामद।
  • पाकुड़ : जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़।
  • साहेबगंज : मानव तस्करी मामले में दिल्ली से 14 नाबालिग लड़कियां बरामद।
Share this news

संबंधित खबरें