मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बच्चों की प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय पेंटिंग, क्विज़ एवं भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जिला उत्कृष्ट विद्यालय, रांची में पहली बार राज्य स्तरीय पेंटिंग, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राज्यभर से चयनित 144 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों ने खेल से स्वास्थ्य विषय पर पेंटिंग बनाई। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने ओलंपिक का इतिहास एवं भारत का प्रदर्शन पर क्विज़ में हिस्सा लिया। वहीं कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने मेजर ध्यानचंद के जीवन से हमें क्या प्रेरणा मिलती है विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे

पेंटिंग (बालिका वर्ग): प्रथम – ब्यूटी सेन (धनबाद), द्वितीय – असभ्या कुमारी (रांची), तृतीय – सुलेखा कुमारी (रामगढ़)
पेंटिंग (बालक वर्ग): प्रथम – कृष्ण कुमार (रामगढ़), द्वितीय – अनुराग लोहारा (रांची), तृतीय – सूरज कुमार (पलामू)
भाषण (बालिका वर्ग): प्रथम – साक्षी प्रिया (देवघर), द्वितीय – जानवी (पूर्वी सिंहभूम), तृतीय – निधि कुमारी (पलामू)
भाषण (बालक वर्ग): प्रथम – आकाश कुमार नंदी (पश्चिमी सिंहभूम), द्वितीय – आदित्य पाण्डेय (देवघर), तृतीय – चंदन कुमार दास (चतरा)
क्विज (बालिका वर्ग): प्रथम – खुशनुमा परवीन (रामगढ़), द्वितीय – मीरा कुमारी (बोकारो), तृतीय – सृष्टि पासवान (लोहरदगा)
क्विज (बालक वर्ग): प्रथम – रोहित उरांव (गुमला), द्वितीय – लव कुश यादव (रामगढ़), तृतीय – मयंक कुमार (हजारीबाग)

यह भी पढ़ें : FIH जूनियर विश्व कप में भारत की मेजबानी, पाकिस्तान की अंडर-21 टीम भी आएगी

प्रतियोगिताएं बच्चों में खेल भावना, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं

अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में खेल भावना, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। आने वाले वर्षों में यह पहल बच्चों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देगी। सभी विजेताओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सचिव उमाशंकर सिंह (स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग), निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा एवं राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने बधाई दी।

https://samacharpost.live/2025/09/hemant-soren-rahul-gandhi-tejashwi-yadav-voter-rights-yatra-patna-meta-title/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment