झारखंड के खूंटी और लातेहार जिलों में चौकीदारों-दफादारों के वेतन और वर्दी के लिए 3.14 करोड़ की राशि आवंटित

Samachar Post रिपोर्टर, राँची: झारखंड सरकार ने खूंटी और लातेहार जिलों में कार्यरत चौकीदारों और दफादारों के वेतन तथा वर्दी के लिए कुल 3.14 करोड़ रूपए आवंटित किए हैं। गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, खूंटी जिले के लिए 2.76 करोड़ रूपए और लातेहार जिले के लिए 37.62 लाख रूपए की राशि निर्धारित की गई है। यह राशि संबंधित जिलों में कर्मियों की आवश्यकताओं के अनुसार वितरित की जाएगी। गृह विभाग ने बताया कि आवंटित राशि की निकासी संबंधित जिले के कोषागार से की जाएगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के निजी स्कूल में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

Share this news

संबंधित खबरें