झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 12 अन्य जिलों में भी येलो अलर्ट

Rupa Kumari | September 16, 2025 | 10:39 AM IST
  • बंगाल की खाड़ी से उठी चक्रवाती हवाओं का असर

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश पर बने चक्रवाती हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में बुधवार तक भारी बारिश हो सकती है।

5 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’

रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा और धनबाद जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें : गुमला : बाजार टांड में गंदगी से लोग परेशान, नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप

12 जिलों में ‘येलो अलर्ट’

इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

20 सितंबर से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 20 सितंबर से खराब मौसम से लोगों को राहत मिल सकती है। फिलहाल लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Share this news

संबंधित खबरें