मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड सरकार दे रही JEE–NEET की मुफ्त आवासीय कोचिंग, 19 नवंबर तक करें आवेदन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड सरकार राज्य के अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वाकांक्षी और भविष्य संवारने वाली योजना लेकर आई है। झारखंड अनुसूचित जनजाति शिक्षण उत्थान कार्यक्रम के तहत JEE और NEET प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग दी जा रही है। यह योजना ST, SC, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका लक्ष्य आर्थिक बाधाओं को हटाकर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना।

300 विद्यार्थियों को मिलेगा फ्री आवासीय कोचिंग का लाभ

परियोजना निदेशक संजय कुमार भगत ने बताया कि इस योजना के तहत कुल 300 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें हिंदपीढ़ी, रांची स्थित मल्टीपर्पस हॉल-कम-ट्रेनिंग सेंटर में आवासीय कोचिंग प्रदान की जाएगी। इसे Motion Education, Kota द्वारा संचालित किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को कोटा लेवल की पढ़ाई के साथ-साथ छात्रावास, अध्ययन सामग्री, ई-कंटेंट युक्त टैबलेट, डिजिटल लाइब्रेरी, अलग-अलग गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल, और विशेषज्ञ फैकल्टी की सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें :झारखंड हाई कोर्ट ने रांची की दो जनसमस्याओं पर लिया स्वत: संज्ञान, सरकार से मांगा जवाब

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना में केवल झारखंड के स्थायी निवासी और ST वर्ग के विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगे।
इसके साथ ही, आवेदक के माता-पिता नियमित सरकारी नौकरी में न हों, और विद्यार्थी किसी अन्य सरकारी कोचिंग योजना का लाभ न ले रहे हों। आवेदन के लिए जाति प्रमाण-पत्र, अंकतालिका, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे।

कैसे करें आवेदन?

विद्यार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म www.jharkhandshikshanutthan.com, ऑफलाइन फॉर्म वेबसाइट से डाउनलोड करें या नजदीकी ITDA / जिला कल्याण कार्यालय से प्राप्त कर जमा करें। चयन दस्तावेज़ सत्यापन और मेरिट/स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को पोर्टल और विभागीय माध्यम से क्लास शुरू होने की तारीख और रिपोर्टिंग निर्देश भेज दिए जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि और संपर्क

आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक है।अधिक जानकारी के लिए 9251664830, वेबसाइट पर QR कोड भी उपलब्ध है, जिससे सीधे आवेदन पोर्टल पर पहुंचा जा सकता है।

https://samacharpost.live/2025/11/ranchi-high-court-takes-suo-motu-action/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment