कुंदुबेड़ा में प्रस्तावित कचरा प्रबंधन प्लांट पर ग्रामीणों का विरोध तेज, बोले “पहले स्कूल बनाइए”

Rupa Kumari | December 11, 2025 | 03:46 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : चाईबासा के सदर प्रखंड के कुंदुबेड़ा गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (कचरा प्रबंधन) प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया है। प्रशासन द्वारा जमीन अधिग्रहण से संबंधित नोटिस जारी किए जाने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण सुनील पूर्ति ने बताया कि गांव में वर्षों से बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार ने उनकी जरूरतों को दरकिनार करते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग के लिए तीन एकड़ भूमि कचरा प्रबंधन प्लांट के लिए मांगी है।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा : छात्रवृत्ति, धान खरीद, स्मार्ट मीटर और कोयला बकाया का मुद्दा गर्माया

हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणमहिलाएं, पुरुष और बच्चे विरोध मार्च में शामिल हुए। उन्होंने तख्तियां उठाकर नारे लगाए और साफ कहा, “हमें स्कूल चाहिए, कचरा प्लांट नहीं।”

बुनियादी सुविधाओं की कमी का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में सड़क, शिक्षा और स्वच्छ पानी जैसी सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में कचरा प्लांट लगाने से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर असर होगा। ग्रामीणों ने जमीन देने से इनकार कर दिया है और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Share this news

संबंधित खबरें