मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरने के बाद महिला और युवक सुरक्षित

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक महिला और एक युवक प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से दोनों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, 63509 वर्धमान-झाझा मेमू ट्रेन जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान एक महिला ने ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले उतरने का प्रयास किया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई। महिला को गिरता देख आसपास मौजूद यात्री और स्थानीय लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े।

युवक भी हुआ हादसे का शिकार

महिला की घटना के कुछ ही देर बाद एक युवक भी जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने का प्रयास करते हुए गिर पड़ा। दोनों के गिरने से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि दोनों ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्राथमिक जांच में पता चला कि महिला और युवक को केवल मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति सामान्य है।

यह भी पढ़ें: राजमहल में ड्रग्स तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, एमडीएमए के साथ दो गिरफ्तार

रेलवे ने की सावधानी बरतने की अपील

घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने से बचने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी जल्दबाजी गंभीर और जानलेवा हादसों का कारण बन सकती है। रेलवे की ओर से लगातार यात्रियों को जागरूक किया जाता है कि ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। यह घटना एक बार फिर रेल यात्रियों के लिए सावधानी और सतर्कता का संदेश छोड़ गई है।

https://samacharpost.live/2026/06/sahibganj-mdma-seized-in-rajmahal-two-drug-peddlers-arrested-ndps-case-registered/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment