मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में कई थाना प्रभारियों का तबादला, नए पदस्थापन के साथ जिम्मेदारियां तय

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा: जामताड़ा जिला पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस बदलाव के तहत अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। किशन कुमार को मिहिजाम थाना से हटाकर बागडेहरी थाना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि प्रदीप राणा को बागडेहरी से मिहिजाम थाना भेजा गया है। विकास कुमार यादव को बिन्दापाथर से नाला थाना स्थानांतरित किया गया है। चंदन कुमार तिवारी को करमाटांड़ थाना प्रभारी पद से हटाकर पुलिस केंद्र भेजा गया है। वहीं राजीव रंजन कुमार को नाला थाना से हटाकर पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। विवेकानंद दूबे को मिहिजाम से हटाकर पुलिस कार्यालय के डीसीबी शाखा में तैनात किया गया है।

नए थाना प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

अलखनाथ चौबे को जामताड़ा थाना से करमाटांड़ थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं विनय कुमार यादव को नारायणपुर से बिन्दापाथर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि इन नियुक्तियों से थानों में कार्यकुशलता बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: गुमला में दहेज प्रताड़ना का मामला, महिला की शिकायत पर सात लोगों पर केस दर्ज

बदलते अपराध को देखते हुए फेरबदल

जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में बदलते अपराध के स्वरूप और बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। हालांकि इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है। नए थाना प्रभारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर नियंत्रण करना बड़ी चुनौती होगी। अब इस फेरबदल के प्रभाव पर जिले भर की नजरें टिकी हुई हैं।

https://samacharpost.live/2026/04/gumla-dowry-harassment-case-seven-accused/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment