मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल, पति, देवर और ससुर के खिलाफ FIR दर्ज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :झारखंड के जामताड़ा जिले में एक 23 वर्षीय युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में उसके पति, देवर और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता की शिकायत पर नारायणपुर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पालटा गांव की रहने वाली है। उसकी शिकायत के आधार पर नारायणपुर थाना कांड संख्या 86/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79, 356(2), 356(3) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(E) और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें :मनरेगा में रिश्वत मांगने के आरोप में टंडवा पंचायत के मुखिया की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां निलंबित

क्या है पूरा मामला?

शिकायत के मुताबिक, 6 जून 2026 को धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित मुरगाबनी कब्रिस्तान टोला में उसके साथ घटना हुई थी। आरोप है कि उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की नीयत से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए। पीड़िता की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इनमें पति इमामुल अंसारी, देवर सोहेल अंसारी और ससुर सरफुद्दीन अंसारी शामिल हैं। तीनों आरोपी धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मुरगाबनी कब्रिस्तान टोला के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान साक्ष्य के रूप में एक पेन ड्राइव और कुछ तस्वीरें जब्त की हैं। मामले की जांच की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव को सौंपी गई है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और तकनीकी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment