मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा की तीन बेटियों का राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता के लिए चयन, झारखंड टीम में बनाई जगह

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा जिले की तीन युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। श्रेया श्री, प्राची गुप्ता और प्रिंसी गुप्ता का चयन 10वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर गतका प्रतियोगिता 2026 के लिए झारखंड टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 14 से 17 अक्टूबर तक हरियाणा के फतेहाबाद में आयोजित की जाएगी। तीनों खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता था स्वर्ण पदक

जामताड़ा जिला गतका एसोसिएशन और सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी से जुड़ी तीनों खिलाड़ियों ने 22 और 23 अगस्त को धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। इस प्रतियोगिता में तीनों ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जिसके आधार पर उनका चयन झारखंड की राष्ट्रीय टीम में हुआ। तीनों खिलाड़ी कोच मयंक पांडे के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी इस उपलब्धि को कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर जामताड़ा जिला गतका एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक दीपक दुबे ने अपने मार्शल आर्ट कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान श्रेया श्री, प्राची गुप्ता और प्रिंसी गुप्ता को फूल-माला, चुनरी और उपहार देकर सम्मानित किया गया। दीपक दुबे ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर जामताड़ा की तीन बेटियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं

तीनों खिलाड़ियों की सफलता पर जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार समेत मधुसूदन दास, सुनील सिंह, पूजा गुप्ता, राहुल सिंह, सूरज कुमार पासवान, डॉ. भास्कर चांद, परिणीता सिंह, सोनू मल्लिक, राजकुमार वर्मा और रितु गौराय ने बधाई दी। सभी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अब जामताड़ा के खेल प्रेमियों की नजरें हरियाणा के फतेहाबाद में होने वाली प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां ये खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment