मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा खंडित, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन पर उठे सवाल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जामताड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है। गुरुवार को सामने आई इस घटना ने न सिर्फ लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को आहत किया, बल्कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

थाना और मंत्री आवास के करीब हुई घटना

बताया जा रहा है कि प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की घटना जामताड़ा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। वहीं घटनास्थल से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक के आवास की दूरी भी आधा किलोमीटर से कम बताई जा रही है। इतने संवेदनशील इलाके में प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने के बाद पुलिस की गश्ती व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि थाना और वीआईपी क्षेत्र के पास ऐसी घटना हो सकती है, तो आम इलाकों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: कोडरमा में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर ग्रामीणों ने कराई शादी

मंत्री की चुप्पी पर भी उठ रहे सवाल

घटना को लेकर लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि स्वास्थ्य मंत्री घटना के समय जामताड़ा में ही मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, वह एक निजी शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। हालांकि पूरे दिन बीत जाने के बावजूद उनके घटनास्थल पर नहीं पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा और नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि मंत्री के गृह क्षेत्र में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

भगवान बिरसा मुंडा को झारखंड में आदिवासी अस्मिता और गौरव का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में उनकी प्रतिमा के साथ हुई इस घटना ने लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

https://samacharpost.live/2026/05/koderma-lover-couple-caught-villagers-conducted-marriage/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment