कुरकुरे की बोरियों में छिपाकर बिहार भेजी जा रही नकली विदेशी शराब, चार तस्कर गिरफ्तार

Rupa Kumari | December 1, 2025 | 03:38 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस ने बिहार में शराब की तस्करी करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से बड़ी मात्रा में नकली विदेशी शराब और स्प्रीट बरामद की है। इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

कैसे हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुरकुरे की बोरियों के बीच नकली शराब छिपाकर बिहार भेजी जा रही है। इसके बाद नारायणपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह मोड़ पर एक विशेष टीम ने वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान WB-51C-5752 नंबर वाले DCM ट्रक से 210 पेटी नकली विदेशी शराब और 78 पेटी स्प्रीट बरामद हुई। यह ट्रक शराब को कुरकुरे की बोरियों के पीछे छिपाकर ले जा रहा था। इसके अलावा, स्कॉर्टिंग कर रही Hyundai Aura और Maruti Swift से भी 15 पेटी शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें: हड़िया पीने के विवाद में पारा शिक्षक की हत्या, तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

मूल्य और तस्कर

झारखंड में बरामद शराब की कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि बिहार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए तस्करों में शामिल हैं, दारा सिंह (ट्रक चालक), चन्द्रदेव मंडल, रहीम अंसारी, संतोष पासवान पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन, 50 बोरी कुरकुरे जैसा पदार्थ, और 33 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

आगे की जांच

पुलिस का कहना है कि यह एक बड़ा सिंडिकेट है और जांच में कुछ और लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें