मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरयू राय ने विधानसभा में उठाया कदमा कन्वेंशन सेंटर और डीएम लाइब्रेरी का मामला, सरकार ने दिया जवाब

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कदमा कन्वेंशन सेंटर, सोनारी दोमुहानी के पास पार्क और साकची डी.एम. लाइब्रेरी का मुद्दा उठाया। सरकार ने बताया कि कदमा कन्वेंशन सेंटर में कई त्रुटियों के कारण जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने भवन का हस्तांतरण नहीं किया। इसे काम लायक बनाने के लिए जुडको द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

साकची डी.एम. लाइब्रेरी का निर्माण

साकची डी.एम. लाइब्रेरी के प्रथम और द्वितीय तल में भवन निर्माण के लिए प्राक्कलन और कार्य योजना बनाई जा रही है। सक्षम प्राधिकार से तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद निविदा के माध्यम से बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विधानसभा में उठाए मनरेगा और किसानों के मुआवजे के मुद्दे

दोमुहानी पार्क की स्थिति

सरकार ने कहा कि साकची दोमुहानी पार्क में आवश्यक संयंत्र और उपकरण की कमी के कारण इसे संचालित नहीं किया जा सका। हालांकि, एक माह के भीतर इन कमियों को दूर करके पार्क को जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना

आज ही एक अन्य अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से सरयू राय ने मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना को सुदृढ़ और विस्तारित करने का मामला उठाया। सरकार ने बताया कि मानगो शहरी जलापूर्ति योजना नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा स्वीकृत और संपोषित है। बालीगुमा में जलमीनार का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन सीडब्ल्यूआरएम पाइपलाइन के लिए एनएचएआई से अनापत्ति प्रमाण पत्र देर से मिलने के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। योजना का कार्य 80 प्रतिशत पूरा है।

नए मोटर पंप और पंप हाउस

विभाग ने इंटकवेल में 375 एचपी क्षमता का 01 और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में 150 एचपी क्षमता के 02 मोटर पंप लगाने की स्वीकृति दी है। यह कार्य सितंबर 2025 तक पूरा किया जाएगा। शेष जोन-1, जोन-2, जोन-3 और जोन-5 में पुराने जर्जर सेंट्रीफ्यूगल पंप सेट बदलने और आरसीसी पंप हाउस का प्रस्ताव स्वीकृति हेतु विचाराधीन है।

https://samacharpost.live/2025/08/kolebira-mla-naman-vixal-kongadi-assembly-questions-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment