मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में चेन स्नैचर्स का आतंक, 18 घंटे में तीन महिलाओं से छिनतई; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक महज 18 घंटे के भीतर तीन महिलाओं को बदमाशों ने निशाना बनाया। लगातार हो रही वारदातों से महिलाओं में भय का माहौल है, जबकि पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला शनिवार सुबह उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-1 का है। मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला आशा रानी सारंगी से घर के पास ही एक बदमाश ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उलीडीह थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को, नेमरा में होगा मुख्य कार्यक्रम; 14 फीट प्रतिमा का होगा अनावरण

CCTV में कैद हुआ आरोपी

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक बदमाश पैदल आता है और महिला के गले से चेन छीनकर भाग जाता है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पीड़िता आशा रानी सारंगी के अनुसार, छीनी गई सोने की चेन की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है।

एक दिन पहले भी हुई थीं दो वारदातें

इससे पहले शुक्रवार को शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी चेन स्नैचिंग की घटनाएं हुई थीं। सोनारी थाना क्षेत्र के एरोड्रम स्थित एच रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला अर्चना श्रीवास्तव के गले से सोने की चेन छीन ली थी। भागने के दौरान आरोपी अपनी बाइक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए थे। वहीं साकची थाना क्षेत्र में जुबली पार्क गेट नंबर-1 के पास, एसएसपी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर चंदना दास फास्ट फूड दुकान के बाहर बैठकर चाउमीन खा रही थीं। इसी दौरान एक बदमाश ने उनके गले से चेन झपट ली और बाइक पर सवार अपने साथी के साथ फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी, लोगों में दहशत

तीनों मामलों में पुलिस अलग-अलग स्तर पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं से शहरवासियों, खासकर महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। महज 18 घंटे में तीन महिलाओं को निशाना बनाए जाने से लोगों में आक्रोश है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment