मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को, नेमरा में होगा मुख्य कार्यक्रम; 14 फीट प्रतिमा का होगा अनावरण

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को पूरे झारखंड में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य के सभी 24 जिलों में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी है। विभिन्न जिलों में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित होंगी, जहां कार्यकर्ता और समर्थक दिशोम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। मुख्य कार्यक्रम रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ में आयोजित होगा, जहां करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं कार्यक्रम में शामिल होंगे और तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। इस अवसर पर सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय परिसर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन के अनुसार, मुख्य श्रद्धांजलि सभा लुकैयाटांड़ में होगी, जबकि गुरुजी के पैतृक गांव नेमरा में भी अलग से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : जामताड़ा में भाजपा आक्रोश रैली के बाद कथित वीडियो वायरल, नारों को लेकर राजनीतिक बहस तेज

विश्व आदिवासी दिवस पर होगा ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव’

राज्य सरकार 9 और 10 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव’ आयोजित करेगी। इस वर्ष महोत्सव को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति को समर्पित किया गया है। पिछले वर्ष उनके निधन के कारण मुख्य आयोजन स्थगित कर दिया गया था। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण मोरहाबादी मैदान से बिरसा चौक तक निकलने वाली भव्य आदिवासी जतरा होगी। इसके अलावा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी। दिल्ली में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

5 हजार कलाकार और 100 स्टॉल बनेंगे आकर्षण

आदिवासी महोत्सव में देशभर से 5 हजार से अधिक आदिवासी कलाकार, लोक कलाकार और सांस्कृतिक दल भाग लेंगे। परिसर में 100 स्टॉलों वाला आदिवासी हाट-बाजार लगाया जाएगा, जहां झारखंडी व्यंजन, हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, वन उत्पाद और पारंपरिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी होगी। महोत्सव में युवा संवाद, सेमिनार, फूड जोन और सांस्कृतिक मंच भी आकर्षण का केंद्र होंगे, जिससे आगंतुकों को झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपरा को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

पहली बार ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल और हाईटेक तकनीक

इस बार महोत्सव में पहली बार ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल और ट्राइबल फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही ड्रोन लाइट शो, डिजिटल टनल, एआर-वीआर (AR/VR), इमर्सिव एक्सपीरियंस सेंटर, काइनेटिक एलईडी वीडियो वॉल, होलोग्राफिक फैन, इंटरएक्टिव फ्लोर प्रोजेक्शन, डिजिटल स्टैंडी और एआई आधारित 3-डी चैटबॉट जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। साथ ही, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन, संघर्ष और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान पर आधारित विशेष डिजिटल प्रदर्शनी भी महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment