मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में 15 लाख के गहनों की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बारीडीह ट्यूब कॉलोनी में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए करीब 15 लाख रुपये मूल्य के गहने बरामद किए गए हैं।

बंद घर को बनाया था निशाना

यह घटना क्वार्टर नंबर डीएस-49 निवासी अभय कुमार के घर की है। जानकारी के अनुसार, 7 मार्च को अभय कुमार अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। 19 मार्च को लौटने पर घर में चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने सिदगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: रांची में दिनदहाड़े लूट: पुंदाग के पेट्रोल पंप से पिस्टल के दम पर 70 हजार की लूट

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

जांच के दौरान पुलिस ने बिरसानगर निवासी विक्की लोहार उर्फ बोंडा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

निशानदेही पर बरामद हुए गहने

थाना प्रभारी फैज अहमद के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी गहने बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि, चोरी की गई नकदी को आरोपी खर्च कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

https://samacharpost.live/2026/03/ranchi-pundag-petrol-pump-loot-70-thousand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment