रांची में दिनदहाड़े लूट: पुंदाग के पेट्रोल पंप से पिस्टल के दम पर 70 हजार की लूट

Meenu | March 23, 2026 | 11:52 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बेखौफ अंदाज में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। साहू चौक स्थित एक पेट्रोल पंप से बदमाश करीब 60 से 70 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7:50 बजे दो स्कूटी पर सवार छह नकाबपोश अपराधी पेट्रोल पंप पहुंचे। सभी ने मास्क पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। उस वक्त कर्मचारी रोजाना का कैश कलेक्शन संभाल रहे थे। बदमाशों ने पिस्टल और चाकू दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया और विरोध करने पर मारपीट की कोशिश भी की। डर के माहौल में कर्मचारियों से कैश कलेक्शन में रखे करीब 70 हजार रुपये लूट लिए गए। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

CCTV में कैद हुई घटना

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि छह युवक दो स्कूटी पर आए और वारदात को अंजाम देकर तेजी से फरार हो गए।

छापेमारी तेज, जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें