पलामू सड़क हादसे के बाद चेकपोस्ट में तोड़फोड़, 34 नामजद समेत 150 से अधिक लोगों पर FIR

Meenu | June 26, 2026 | 04:49 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में सड़क हादसे के बाद हुए हंगामे और पुलिस चेकपोस्ट में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 34 नामजद और 150 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस की स्थायी चेकपोस्ट को क्षति पहुंचाने, कानून-व्यवस्था भंग करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में एक राजनीतिक दल के कुछ स्थानीय नेताओं के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें :दो दिन से लापता युवक का नदी से मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

वीडियो और CCTV फुटेज से हो रही पहचान

डीएसपी राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घटनास्थल के वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गुरुवार को पोखराहा स्थित नेशनल हाईवे बाईपास के पास हुए सड़क हादसे में मजीद अंसारी की मौत हो गई थी। हादसे से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इसी दौरान पुलिस की स्थायी चेकपोस्ट में तोड़फोड़ की घटना हुई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें