पोटका में बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स बनेगा मॉडल सुविधा केंद्र, विधायक के निरीक्षण के बाद प्रशासन सक्रिय

Rupa Kumari | May 16, 2026 | 01:26 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: जमशेदपुर के पोटका स्थित हाता बिरसा चौक में निर्माणाधीन बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स को लेकर प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है।संजीव सरदार के निरीक्षण और सुझावों के बाद अब परियोजना के डिजाइन में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी गई है।

डिजाइन में बदलाव के निर्देश

जानकारी के अनुसार, विधायक संजीव सरदार ने निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान कुछ तकनीकी खामियों और डिजाइन से जुड़े सुझाव दिए थे। इसके बाद नक्शा तैयार करने वाली कंसल्टेंसी एजेंसी को डिजाइन में संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। विभागीय स्तर पर परियोजना को अधिक उपयोगी और जनहितकारी बनाने को लेकर मंथन जारी है।

यह भी पढ़ें: देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो गांजा के साथ बिहार-झारखंड के 6 तस्कर गिरफ्तार

बनेगा आधुनिक रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल

विधायक के निर्देश के बाद भवन के ऊपरी हिस्से का बेहतर उपयोग करने की योजना बनाई गई है। अब कॉम्प्लेक्स के ऊपरी तल्ले में आधुनिक रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा अतिरिक्त शौचालय और किचन निर्माण की भी योजना है। माना जा रहा है कि इससे यात्रियों, स्थानीय लोगों और व्यवसायियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

यात्रियों और कारोबारियों को मिलेगा लाभ

विधायक ने कहा कि हाता बिरसा चौक क्षेत्र एक प्रमुख यातायात केंद्र है, जहां रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में इस परियोजना को केवल बस स्टैंड तक सीमित न रखकर बहुउद्देश्यीय सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में आधुनिक आधारभूत सुविधाएं विकसित करने पर जोर दे रही है।

गुणवत्ता पर विशेष फोकस

संजीव सरदार ने अधिकारियों और संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी तरह कासमझौता नहीं किया जाए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि संशोधित डिजाइन के आधार पर जल्द कार्य आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि यह परियोजना क्षेत्र के लिए मॉडल सुविधा केंद्र के रूप में विकसित हो सके।

Share this news

संबंधित खबरें