मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में बंद मकान से 30 हजार नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी, CCTV में संदिग्ध दिखा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के एल-4 रोड नंबर 11 में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत कई सामान चोरी कर लिए। मकान मालिक इलाज के सिलसिले में परिवार के साथ वेल्लोर गए हुए हैं। इसी दौरान चोरों ने बंद घर का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन की देर रात चोरों ने घर का मुख्य ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद दो अलमारियों के लॉक तोड़कर करीब 30 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

सुबह घर पहुंचने पर मिली चोरी की जानकारी

शनिवार सुबह परिवार के सदस्य जब मकान पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था और दोनों अलमारियों के लॉक भी टूटे मिले। जांच करने पर नकदी और आभूषण समेत कई सामान गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार ने टेल्को थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली। जांच के दौरान फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है। पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही चोरी की घटना से जुड़े अन्य सुराग भी जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : परीक्षा में धांधली के मामलों की सुनवाई के लिए झारखंड में विशेष अदालत गठित

चोरी हुए सामान की सूची तैयार कर रहा परिवार

परिवार के सदस्य फिलहाल चोरी हुए जेवरात और अन्य सामान की सूची तैयार कर रहे हैं। पूरी सूची तैयार होने के बाद चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment