मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में साइबर ठगी का बड़ा एक्शन, जादूगोड़ा से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर और जादूगोड़ा में साइबर अपराधियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम दिल्ली में 7 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने जादूगोड़ा और जमशेदपुर में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी राज भगत को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इचड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके सहयोगी आकाश कालिंदी को जमशेदपुर के सीतारामडेरा इलाके से दबोचा गया। पुलिस ने कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए उन्हें ढूंढा। मामले में एक अन्य आरोपी को देवघर से गिरफ्तार किए जाने की सूचना है, जिससे इस साइबर नेटवर्क की व्यापकता का पता चलता है।

यह भी पढ़ें :धनबाद में बंद घर में चोरी, ताला तोड़कर 2 लाख का सामान ले उड़े चोर

घाटशिला अनुमंडल कोर्ट में पेश करने के बाद दिल्ली ले जाया गया

पीड़िता हिमांशी अनुज की शिकायत पर 16 मार्च को पश्चिम दिल्ली में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। राज भगत लंबे समय से साइबर अपराध में सक्रिय था, जबकि उसका भाई राहुल भगत पहले इसी तरह के मामलों में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों को घाटशिला अनुमंडल कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाया गया।

जादूगोड़ा में सक्रिय नेटवर्क

जादूगोड़ा के कोकदा, कुलडीहा और नवरंग मार्केट इलाके में साइबर अपराधियों का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जो कम समय में अवैध तरीके से बड़ी संपत्ति खड़ी कर रहे हैं। इस ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल विनोद, हरेंद्र और प्रवीण शामिल थे, जबकि स्थानीय स्तर पर जादूगोड़ा पुलिस ने पूरी घेराबंदी कर कार्रवाई की।

https://samacharpost.live/2026/03/dhanbad-house-burglary-2-lakh-stolen/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment