जमशेदपुर: निर्माणाधीन फ्लैट के नीचे युवक की लाश मिली, पत्थर से कुचलकर की गई हत्या की आशंका

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक निर्माणाधीन आवासीय फ्लैट के नीचे युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र निवासी बिपद तरन पात्रा के रूप में हुई है, जो परिवार के साथ जमशेदपुर में रहकर मजदूरी करता था।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के भाई प्रवीण मोहंती ने पुलिस को बताया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। उनके अनुसार, किसी ने बिपद के सिर को भारी पत्थर से कुचलकर हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को निर्माणाधीन इमारत के नीचे फेंक दिया।

यह भी पढ़ें: ITBP जवान ने पिता को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ा लिया; दो मौतों से क्षेत्र में हड़कंप

पुलिस को मिले खून के धब्बे और पत्थर

सूचना मिलते ही बिरसानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है, घटनास्थल से खून के धब्बे और एक पत्थर बरामद किया गया है। हत्या स्थल और शव फेंकने की जगह अलग होने की संभावना भी जताई जा रही है।

CCTV फुटेज और मजदूरों से पूछताछ

पुलिस निर्माणाधीन फ्लैट में काम कर रहे मजदूरों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी का सुराग मिल सके और घटनाक्रम का पूरा सच बाहर आ सके।

संबंधित खबरें