रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: 6 जुलाई को ट्रैफिक ब्लॉक, कई मेमू ट्रेनें रद्द

Rupa Kumari | July 4, 2026 | 02:39 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : रेलवे यात्रियों, विशेषकर जामताड़ा, जसीडीह, झाझा, अंडाल और बर्द्धमान रूट पर यात्रा करने वालों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।पूर्व रेलवे केआसनसोल मंडल अंतर्गत शंकरपुर–मथुरापुर रेलखंड पर पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग नवीकरण (PQRS) कार्य किया जाएगा। इसके लिए 6 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक 3.5 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में स्कूल वैन पलटी, कई बच्चे घायल; चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप

रद्द रहने वाली ट्रेनें

63546 जसीडीह–अंडाल मेमू 6 जुलाई को पूर्णत रद्द रहेगी। 63509 बर्द्धमान–झाझा मेमू रद्द। 63510 झाझा–बर्द्धमान मेमू रद्द। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपने ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांच लें। दैनिक यात्रियों और कार्यालय आने-जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था बनाने की सलाह दी गई है। जसीडीह, जामताड़ा, झाझा,आसनसोल और बर्द्धमान रूट के यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। रेलवे का कहना है कि यह कार्य रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए किया जा रहा है। यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।

Share this news

संबंधित खबरें