मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार पुलिस का CCTNS सर्वर क्रैश, 4 दिनों से ऑनलाइन सेवाएं ठप; न्यायिक कामकाज प्रभावित

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार पुलिस का क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (CCTNS) सर्वर पिछले चार दिनों से पूरी तरह ठप पड़ा है। तकनीकी खराबी की मुख्य वजह सर्वर की हार्ड डिस्क क्रैश होना बताई जा रही है। सर्वर डाउन होने से आम लोगों को ऑनलाइन FIR और अन्य जरूरी सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। वहीं पुलिस, न्यायालय और अन्य विभागों का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार समस्या को ठीक करने के लिए मुंबई से नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के इंजीनियरों को बुलाया गया है और जल्द सेवाएं बहाल करने का दावा किया गया है।

यह भी पढ़ें :बंगला खाली करने के बाद छलका लालू यादव का दर्द, बोले- परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार

ऑनलाइन FIR और केस अपडेट प्रभावित

सर्वर ठप होने के कारण स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) के जरिए होने वाले सभी ऑनलाइन कार्य बंद हो गए हैं। इसके चलते सिटीजन सर्विसेज पोर्टल बंद हो गया है थानों का जिला और राज्य मुख्यालय से ऑनलाइन संपर्क टूट गया है केस डायरी और FIR ऑनलाइन अपलोड नहीं हो पा रही पुलिस स्टेशन मॉनिटरिंग ऐप भी काम नहीं कर रहा स्थिति ऐसी हो गई है कि पुलिसकर्मियों को अब कई कार्य मैन्युअल तरीके से करने पड़ रहे हैं।

कोर्ट, जेल और FSL का काम भी प्रभावित

CCTNS नेटवर्क से पुलिस के अलावा कोर्ट, जेल, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और अभियोजन विभाग भी जुड़े हुए हैं। डेटा ट्रांसफर बाधित होने के कारण इन विभागों के बीच समन्वय और रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसका असर न्यायिक प्रक्रिया पर भी देखने को मिल रहा है। बिहार पुलिस के SCRB एवं मॉडर्नाइजेशन के एडीजी अजिताभ कुमार ने कहा कि डिस्क में तकनीकी खराबी के कारण CCTNS सहित कई ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उन्होंने बताया कि टेक्निकल टीम लगातार सिस्टम को रिस्टोर करने में जुटी है और जल्द सभी सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

सीमा सुरक्षा की मॉनिटरिंग में भी दिक्कत

सर्वर ठप होने का असर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हालिया सीमा सुरक्षा निर्देशों के पालन पर भी पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने भारत-नेपाल सीमा पर गैर-कानूनी गतिविधियों पर नजर रखने, चेकपोस्टों के आसपास सख्त निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए थे। लेकिन ऑनलाइन नेटवर्क बंद होने के कारण फील्ड स्तर पर रिपोर्टिंग और निगरानी में पुलिस अधिकारियों को परेशानी हो रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment