मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चांडिल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, रेलवे कॉलोनी में शोक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल रेलवे स्टेशन परिसर में एक दर्दनाक रेल हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 39 वर्षीय पम्मी तिवारी के रूप में हुई है। वह रेलवे कर्मचारी अनंत तिवारी की पत्नी थीं, जो पितकी फाटक पर गेटमैन के पद पर कार्यरत हैं। घटना के बाद रेलवे कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सहेली से मिलकर लौटने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार पम्मी तिवारी बुधवार शाम रेलवे लाइन के दूसरी ओर स्थित कॉलोनी में अपनी एक सहेली से मिलने गई थीं। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही अमरनाथ यात्रा पर जाने वाली थीं और इसी सिलसिले में मुलाकात करने गई थीं। देर रात घर लौटने के दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

रात में हुई घटना, जांच में जुटी रेलवे पुलिस

चांडिल जीआरपी के अनुसार घटना रात करीब 9:30 बजे से 10:30 बजे के बीच हुई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक पार करने के दौरान अज्ञात ट्रेन की टक्कर से महिला की मौत हुई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: रांची के डार्लिंग अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी, 20 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

दो बेटों के सिर से उठा मां का साया

स्थानीय लोगों की सूचना पर रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। गुरुवार सुबह आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि पम्मी तिवारी अपने पीछे दो नाबालिग बेटों को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि रेलवे कॉलोनी में मातम का माहौल बना हुआ है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment