मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मानकर स्टेशन बना डिजिटल टिकटिंग का रोल मॉडल, 90% से अधिक टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देकर यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और आधुनिक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इसी अभियान के तहत मानकर रेलवे स्टेशन ने डिजिटल टिकटिंग अपनाने में एक नई मिसाल कायम की है। रेलवे के अनुसार, 25 जून को मानकर स्टेशन पर कुल टिकट बुकिंग में से 90.14 प्रतिशत टिकट डिजिटल माध्यमों से जारी किए गए। यह उपलब्धि स्टेशन को डिजिटल टिकटिंग के क्षेत्र में एक मॉडल स्टेशन के रूप में स्थापित करती है।

ATVM और RailOne ऐप का बढ़ा उपयोग

आंकड़ों के मुताबिक, कुल डिजिटल बुकिंग में 76.07 प्रतिशत टिकट ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) के माध्यम से जारी किए गए, जबकि 14.07 प्रतिशत टिकट RailOne मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए बुक किए गए। रेलवे का कहना है कि डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग से टिकट काउंटरों पर भीड़ कम हो रही है, यात्रियों का समय बच रहा है और टिकट बुकिंग प्रक्रिया अधिक सरल व सुविधाजनक बन रही है।

यात्रियों को मिल रही संपर्क रहित सुविधा

ATVM और RailOne जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म यात्रियों को तेज, सहज और संपर्क रहित टिकट बुकिंग की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। इससे यात्रियों को लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ती और वे कुछ ही मिनटों में टिकट प्राप्त कर सकते हैं। पूर्व रेलवे का मानना है कि डिजिटल टिकटिंग भारतीय रेल की तकनीक आधारित और यात्री-केंद्रित सेवाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रेलवे सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: धनबाद में केबल चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, BCCL कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली

यात्रियों से की गई अपील

आसनसोल मंडल ने मानकर स्टेशन के यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग अपनाने के लिए सराहना की है। साथ ही मंडल के अन्य स्टेशनों के यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे स्मार्ट, तेज और सुविधाजनक यात्रा अनुभव के लिए ATVM और RailOne जैसे डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करें।

https://samacharpost.live/2026/06/dhanbad-bccl-worker-shot-for-opposing-cable-theft-sonardih/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment