मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ईचागढ़ के लंबा डूंगरी जंगल में पेड़ से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काठघोड़ा स्थित लंबा डूंगरी जंगल में मिला। मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है और वह चौका थाना क्षेत्र का रहने वाला था। स्थानीय लोगों की नजर जंगल में पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ईचागढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। पुलिस के अनुसार, युवक का शव काफी ऊंचाई पर लटका हुआ था, जिसके कारण उसे नीचे उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : सदर अस्पताल में अब मरीज के साथ सिर्फ एक अटेंडेंट, भीड़ और अनधिकृत प्रवेश पर सख्ती

पुलिस को आत्महत्या की आशंका

ईचागढ़ थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। इसके साथ ही पुलिस युवक की मौत से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment