मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

आईएएस विनय चौबे की पत्नी ने IAS वाइव्स एसोसिएशन से बनाई दूरी, कहा “नो कमेंट्स”

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :हजारीबाग की विवादित सेवायत भूमि खरीद-बिक्री केस और शराब घोटाला मामले में जेल में बंद IAS अधिकारी विनय चौबे की मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रही हैं। इन हालातों का असर अब उनके परिवार पर भी दिखाई देने लगा है।

यह भी पढ़ें:गिरिडीह : बगोदर में सड़क हादसा, हजारीबाग के 12 कपड़ा व्यापारी घायल – 2 की हालत गंभीर

क्यों बनी दूरी?

सूत्रों के मुताबिक, पिछले सप्ताह झारखंड IAS ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) ने मुख्यमंत्री को दिवाली मेला में शामिल होने और उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया। इस निमंत्रण टीम में IAS विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता को शामिल नहीं किया गया। इससे आहत होकर उन्होंने खुद को एसोसिएशन से अलग कर लिया। जब उनसे कारण पूछा गया तो उन्होंने संक्षेप में कहा — नो कमेंट्स।

केस पृष्ठभूमि

ACB ने पिछले महीने विनय चौबे को सेवायत भूमि अवैध खरीद-बिक्री केस में गिरफ्तार किया था। इससे पहले, 20 मई को उन्हें शराब घोटाले में भी गिरफ्तार किया गया था। इन मामलों के बाद, स्वप्ना संचिता ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन आरोपों की गंभीरता के कारण उन्हें समर्थन नहीं मिल पाया। एसोसिएशन से अलगाव

जेसोवा से दूरी बनाने का यह कदम IAS बिरादरी में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

https://samacharpost.live/2025/09/giridih-bagodar-road-accident-12-cloth-traders-injured/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment