मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 338 अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: हेमंत सोरेन आज रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित समारोह में कुल 338 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम को राज्य सरकार की रोजगार और नियुक्ति प्रक्रिया में अहम कदम माना जा रहा है।

319 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

समारोह में सहायक आचार्य पद पर चयनित 319 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इनमें 158 उम्मीदवार इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य और 161 अभ्यर्थी स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद के लिए चयनित हुए हैं। झारखंड कर्मचारी चयन ने इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा पिछले वर्ष दिसंबर में ही कर दी थी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की गई।

यह भी पढ़ें: चेपॉक में आज दिख सकते हैं धोनी, CSK और SRH के बीच बड़ा मुकाबला

महिला पर्यवेक्षक पद पर भी नियुक्ति

मुख्यमंत्री महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत चयनित 19 महिला पर्यवेक्षकों को भी नियुक्ति पत्र देंगे। जिला स्तर पर काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र वितरण का फैसला लिया गया। राज्य सरकार का कहना है कि यह पहल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और विभागों में रिक्त पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

https://samacharpost.live/2026/05/csk-vs-srh-ipl-2026-chepauk-match-ms-dhoni-return/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment