मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 27 सितंबर तक वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर अब पूरे झारखंड में देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने 25 सितंबर के लिए 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट को पार कर चुका है। इसके प्रभाव से झारखंड में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले दो दिनों से रांची, गुमला, खूंटी, गिरिडीह, चतरा समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। कई इलाकों में रुक-रुक कर तो कहीं झमाझम बारिश का दौर जारी है। 25 सितंबर को जिन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, वे हैं पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर इन जिलों में तेज बारिश के साथ गर्जन, वज्रपात और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। रांची, खूंटी, गुमला, बोकारो, धनबाद, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम सहित कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने का अनुमान है।

27 सितंबर तक जारी रहेगा अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 27 सितंबर तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि 25 सितंबर के बाद भारी बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो सकती है, लेकिन हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा।

किसानों के लिए मौसम विभाग की सलाह

लगातार बारिश को देखते हुए किसानों को खेतों में जलजमाव नहीं होने देने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से ऊंची जमीन पर लगी फसलों से अतिरिक्त पानी की निकासी सुनिश्चित करें। साथ ही गर्जन और वज्रपात के दौरान खुले खेतों में काम करने से बचने की भी अपील की गई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment