मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हज़ारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर को एनटीपीसी ने तोड़ा, भारी सुरक्षा बल तैनात

--Advertisment--

  • हज़ारीबाग में एनटीपीसी ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर तोड़ा

Samachar Post रिपोर्टर, हज़ारीबाग : हज़ारीबाग के जोरदाग झुमरी टांड़ में कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस के सामने स्थित था। यह वही जमीन है जिसे खनन के लिए एनटीपीसी  को आवंटित किया गया था। एनटीपीसी की टीम भारी सुरक्षा बल के साथ वहां पहुंची और घर को तोड़ दिया। पुलिस और कंपनी के सुरक्षा कर्मी पूरे इलाके में तैनात थे ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

पहले भी रहा विवाद

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और कंपनी के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। कुछ दिन पहले योगेंद्र साव ने अमर्यादित भाषा में कंपनी और उसके कर्मचारियों पर आरोप लगाए थे। बताया गया कि उन्होंने कंपनी के वाहनों और कर्मचारियों पर भी हमले किए थे। इस घटना के बाद प्रशासन ने स्थिति को गंभीर मानते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में नकली कीटनाशक का बड़ा भंडाफोड़, साढ़े तीन करोड़ की खेप जब्त

इलाके में तनाव का माहौल

घर तोड़े जाने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त रहा। स्थानीय लोग और मजदूर घटनास्थल के पास जमा रहे। अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि जमीन खनन के लिए कंपनी को आवंटित है और कार्रवाई कानून के तहत की गई है। इस कार्रवाई के दौरान गाड़ियों और लोगों की आवाजाही पर रोक भी लगाई गई।

https://samacharpost.live/2026/03/sahebganj-fake-pesticide-racket-busted-mirzachowki-police-raid/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment